लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लगातार प्रशासनिक और पुलिस अफसरों के तबादले हो रहे हैं। इसी क्रम में शासन ने गुरुवार को सात पीसीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है।
शासन की ओर से जारी तबादला सूची के मुताबिक, ज्योति राय को अपर जिलाधिकारी (वि/रा) बलरामपुर से स्थानंतरित करते हुए उन्हें आजमगढ़ मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है। बांदा में नगर मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात संदीप केला को अपर जिलाधिकारी (वि/रा) बलरामपुर में नवीन तैनाती मिली है।
इनके अलावा दिनेश चंद्र को उपजिलाधिकारी बुलंदशहर से नगर मजिस्ट्रेट बांदा, दिव्या ओझा को उपजिलाधिकारी चंदौली से अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बरेली। विनय कुमार सिंह को नगर मजिस्ट्रेट प्रयागराज से गोरखपुर का नया नगर मजिस्ट्रेट बनाया है। इसी तरह उत्कर्ष श्रीवास्तव को नगर मजिस्ट्रेट गोरखपुर से नगर मजिस्ट्रेट प्रयागराज और निधि पाण्डेय को जनभवन कम्पट्रोलर से उपजिलाधिकारी लखनऊ भेजा है।

