Sunday, August 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश: 11 जिलों के पुलिस कप्तान समेत 24 आईपीएस अधिकारियों के...

उत्तर प्रदेश: 11 जिलों के पुलिस कप्तान समेत 24 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बुधवार देर रात को पुलिस अधिकारियों का तबादला हुआ है। शासन ने 11 जिलों के पुलिस कप्तान समेत 24 आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण किए हैं।

तबादले के क्रम में पुलिस महानिदेशक/ अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन सुजीत पाण्डेय को पुलिस महानिदेशक अग्निशमन आपात सेवाएं मुख्यालय लखनऊ का पदभार सौंपा गया हैं। प्रवीण कुमार को पुलिस महानिदेशक/ पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र से हटाकर लखनऊ जोन का नया अपर पुलिस महानिदेशक बनाया है। के. एस. इमानुएल को पुलिस महानिरीक्षक ईओडब्ल्यू के पद से मुक्त करते हुए डीजीपी का जीएसओ नियुक्त किया है।

विनोद कुमार सिंह को संयुक्त पुलिस आयुक्त पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर से पुलिस महानिरीक्षक डॉ. भीमराव अम्बेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद, गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नरेट में तैनात अपर पुलिस आयुक्त आलोक प्रियदर्शी को अपर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी, गोरखपुर के पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नैयर को अपर पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद बनाया है। सोमेन वर्मा को पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर से पुलिस उपमहानिरीक्षक आयोध्या बनाया हैं।

इसी तरह संकल्प शर्मा को पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक खीरी से संयुक्त पुलिस आयुक्त पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर, पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ में तैनात विपिन टाडा को संयुक्त पुलिस आयुक्त पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर, पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक पीलीभीत अभिषेक यादव को पुलिस उपमहानिरीक्षक एटीएस लखनऊ, पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर में तैनात आशीष तिवारी को पुलिस उपमहानिरीक्षक तकनीकी सेवाएं लखनऊ, पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक पीटीसी मुरादाबाद से प्रताप गोपेंद्र यादव को पुलिस उपमहानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय लखनऊ में नवीन तैनाती दी गई है।

11 जिलों के पुलिस कप्तान बदले

शासन ने 11 जिलों के पुलिस कप्तान बदले है। इनमें कुंवर अनुपम सिंह को पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर बनाया है। ख्याति गर्ग को सेना नायक 9वीं वाहिनी पीसी मुरादाबाद से पुलिस अधीक्षक खीरी और यशवीर सिंह को रायबरेली से बस्ती का एसपी नियुक्त किया है। चारू निगम को सुल्तानपुर और अपर्णा रजत कौशिक को मीरजापुर की कमान सौंपी हैं। अभिनंदन को बस्ती से एसएसपी सहारनपुर, डा. कौ​स्तुभ को जौनपुर एसएसपी से गोरखपुर का नया पुलिस कप्तान बनाया है।

अविनाश पाण्डेय को सेना नायक 01 वीं वाहिनी एसएसफ लखनऊ से एसएसपी मेरठ, रवि कुमार रायबरेली सेना नायक 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर से पुलिस अधीक्षक रायबरेली, सुकृीर्ति माधव को पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय अभिसूचना आगरा से एसपी पीलीभीत और सर्वानन टी को अपर पुलिस उपायुक्त वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट से पुलिस अधीक्षक अमेठी बनाया हैं। संभल में तैनात अनुकृति शर्मा को अपर पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर नियुक्त किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments