Saturday, June 13, 2026
Homeदेशउप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अव्यवस्थाओं पर सीएचसी प्रभारी को फटकार लगाई

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अव्यवस्थाओं पर सीएचसी प्रभारी को फटकार लगाई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को चिनहट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया।

उप मुख्यमंत्री ने सीएचसी के पंजीकरण काउंटर व इमर्जेन्सी कक्ष का निरीक्षण किया। वहां पर गंदगी व अव्यवस्थाओं को देखकर ब्रजेश पाठक ने सीएचसी प्रभारी को फटकार लगाई। व्यवस्थाओं को तुरंत सुधारने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री बगैर किसी सूचना के सीएचसी पहुँचे थे। वह मास्क लगाकर सीएचसी परिसर में पैदल ही पहुंचे। काफी देर के बाद सीएचसी के चिकित्सकों को उप मुख्यमंत्री के आने की सूचना हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments