Wednesday, October 14, 2026
Homeदेशएसएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक लाइफटाइम अवॉर्ड से सम्मानित

एसएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक लाइफटाइम अवॉर्ड से सम्मानित

लखनऊ। एस.के. सिंह की दूरदर्शिता, उनके द्वारा स्थापित उच्च मानदंड तथा संस्थान के प्रति उनके निर्धारित उद्देश्य आज भी एसएमएस के लिए मार्गदर्शक सिद्धांत हैं। उनकी प्रेरणा ने संस्थान की नींव को मजबूत आधार प्रदान किया और उन्हीं मूल्यों एवं आदर्शों को आगे बढ़ाना एसएमएस परिवार की निरंतर प्रतिबद्धता है। यह बातें गुरुवार को स्कूल ऑफ मैनेमेंट साइसेंज (एसएमएस) लखनऊ के सचिव एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी शरद सिंह ने कहीं।

एसएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय एस.के. सिंह को इंडिया इन्वेस्टर्स फेडरेशन की ओर से आयोजित वार्षिक लीडरशिप समिट-2026 में प्रतिष्ठित लाइफटाइम अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। समारोह में उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान, दूरदर्शी नेतृत्व और संस्थान के प्रति उनकी समर्पित सेवाओं के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ तथा राज्यमंत्री संसदीय कार्य तथा औद्योगिक विकास उत्तर प्रदेश जसवंत सिंह सैनी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने भी सहभागिता की।

स्वर्गीय एस.के. सिंह की ओर से यह प्रतिष्ठित सम्मान उनके सुपुत्र एवं एसएमएस लखनऊ के सचिव और मुख्य कार्यकारी अधिकारी शरद सिंह ने प्राप्त किया। सम्मान ग्रहण करते हुए उन्होंने अपने पिता को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके कार्यों एवं विचारों को याद किया।

शरद सिंह ने कहा कि एस.के. सिंह की दूरदर्शिता और उनके द्वारा स्थापित उच्च मानदंड एसएमएस के लिए आज भी मार्गदर्शक हैं। उन्होंने संस्थान की स्थापना के पीछे उनके उद्देश्यों और मूल्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन्हीं आदर्शों को आगे बढ़ाना एसएमएस परिवार की निरंतर प्रतिबद्धता है।

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय एस.के. सिंह ने शिक्षा के क्षेत्र में संस्थान को एक मजबूत आधार देने के साथ ही ऐसे मानदंड स्थापित किए, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का काम कर रहे हैं। उनकी सोच और कार्यशैली ने एसएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विकास यात्रा को दिशा प्रदान की।

शरद सिंह ने इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए इंडिया इन्वेस्टर्स फेडरेशन और सम्मानित जूरी के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह अवॉर्ड स्वर्गीय एस.के. सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व, शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान और संस्थान के प्रति उनकी समर्पित सेवाओं का सम्मान है।

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय एस.के. सिंह को मिला यह सम्मान केवल उनके व्यक्तिगत योगदान की पहचान नहीं, बल्कि एसएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस से जुड़े पूरे परिवार के लिए गौरव का विषय है। यह सम्मान संस्थान को उनके विचारों, मूल्यों और आदर्शों के अनुरूप आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी को और मजबूत करता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments