कौशांबी, उत्तर प्रदेश के जनपद कौशांबी की मंझनपुर तहसील में एसडीएम के डिजिटल हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर आदेश जारी किए जाने के मामले में पेशकार कमलेश कुमार को मंझनपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। मामला करीब तीन माह पुराना बताया जा रहा है।
पश्चिम शरीरा क्षेत्र के अंसार बनाम राज्य सरकार प्रकरण में तलबी और भूमिधारी जमीन से संबंधित आदेश एसडीएम के डिजिटल हस्ताक्षर से जारी हुआ था। प्रकरण की जानकारी सामने आने पर एसडीएम राजकुमार मौर्य ने कार्रवाई कराते हुए पेशकार को मंझनपुर थाना पुलिस की हिरासत में दे दिया।
मामले की जांच एडीएम शालिनी प्रभाकर को सौंपी गई है। जांच में आदेश जारी होने की परिस्थितियों और डिजिटल हस्ताक्षर के इस्तेमाल की पूरी प्रक्रिया की पड़ताल की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
एडीएम शालिनी प्रभाकर ने गुरुवार काे बताया कि प्रकरण की गहराई से छानबीन कराई जा रही है। संबन्धित के विरुद्ध जल्द विभागीय कार्यवाही की जाएगी।
एसडीएम मंझनपुर का पेशकार गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!

