Sunday, August 9, 2026
Homeदेशऑल इंडिया इंश्योरेंस एम्प्लॉइज एसोसिएशन ने मनाई 75 वीं प्लेटिनम जुबली वर्षगांठ,जनहित...

ऑल इंडिया इंश्योरेंस एम्प्लॉइज एसोसिएशन ने मनाई 75 वीं प्लेटिनम जुबली वर्षगांठ,जनहित की प्रतिबद्धता दोहराई

महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में भारतीय जीवन बीमा निगम के सबसे बड़े राष्ट्रीय संगठन ऑल इंडिया इंश्योरेंस एम्प्लॉइज एसोसिएशन के 76वें स्थापना दिवस एवं 75वें प्लेटिनम जुबली वर्ष के समापन अवसर पर बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के गौरवशाली इतिहास, उपलब्धियों और बीमा कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा में उसकी भूमिका पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने सार्वजनिक क्षेत्र के बीमा उद्योग को सुदृढ़ बनाने और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए संगठन की निरंतर प्रतिबद्धता दोहराई है।

बुधवार को एलआईसी के जनपद मुख्यालय स्थित कार्यालय में ऑल इंडिया इंश्योरेंस एम्प्लॉइज एसोसिएशन के 76वें स्थापना दिवस के अवसर पर अप्रैल से जून तक की प्रथम तिमाही में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शीर्ष पांच अभिकर्ताओं को सम्मानित किया गया। शाखा प्रबंधक राजेंद्र मिश्रा ने कहा कि एलआईसी केवल एक बीमा संस्था नहीं, बल्कि देशवासियों के विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने एसोसिएशन की सकारात्मक भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि कर्मचारी, प्रबंधन और संगठन के बीच बेहतर समन्वय से ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान की जाती हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पारदर्शिता, सेवा भावना और ग्राहक संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एलआईसी की गरिमा और विश्वसनीयता को निरंतर मजबूत बनाने की अपील की।

संगठन के सचिव सुरेश सोनी ने कहा कि संगठन के 75 वर्षों का संघर्ष कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा, सार्वजनिक क्षेत्र की मजबूती और आम बीमाधारकों के हितों की सुरक्षा के लिए समर्पित रहा है। संगठन हमेशा कर्मचारी हितों के साथ-साथ ही एलआईसी की सुदृढ़ता और ग्राहकों के विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। इस अवसर पर संस्थापकों एवं पूर्व नेताओं के योगदान को स्मरण करते हुए संगठन की एकजुटता और जनहित के प्रति समर्पण का संकल्प लिया गया है। इस दौरान तंजीम अख्तर, रेखा सिंह, अखिलेश चौरसिया, प्रेमानंद, सचिन, आकांक्षा , आयुष, सर्वेश, राहुल, उमाकांत, समेत अन्य कर्मचारी, अधिकारी एवं विकास अधिकारी, अभिकर्ता मौजूद रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments