Tuesday, October 13, 2026
Homeदेशओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा -महिलाओं को...

ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा -महिलाओं को बुलाया 11 हजार देने, थमा दिए 1100 रुपये

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पंचायती राज विभाग के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने शनिवार काे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के रक्षाबंधन कार्यक्रम पर तीखा प्रहार किया है। राजभर ने अखिलेश पर ‘ राखी घोटाला ‘ करने का आरोप लगाया है। राजभर ने एक्स के जरिए कहा कि रक्षाबंधन पर्व पर 11-11 हजार रुपए का प्रलोभन देकर महिलाओं को बुलाया गया लेकिन उन्हें महज 11 सौ रूपए का लिफाफा दिया गया।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शनिवार जारी बयान में कहा है कि कहावत है कि लोगों का स्टेटस भले बदल जाये लेकिन आदत नहीं बदल सकती। आप (सपा) लोग सत्ता में रहें या न रहें, अपने खटकरमों से बाज नहीं आते। राजभर ने लिखा कि “इस बार कुछ नहीं मिला तो ‘राखी घोटाला’ करके बैठ गये? अरे कम से कम बहनों का मन और मान रख लिये होते। वैसे कंसवादियों से रक्षाबंधन जैसे पवित्र त्योहार पर मर्यादित आचरण की उम्मीद करना बेवकूफी ही है।

राजभर ने आगे लिखा कि दो दिन पहले अपने (सपा) दफ्तर में आप खूब धूम-धड़ाके के साथ लिफाफा वितरण समारोह किये, जिसमें 11-11 हजार रुपये का प्रलोभन दे के पहले तो महिलाओं को बुलाया, लेकिन पहुंची केवल बुर्कानशीं खवातीनें। अब मालूम चल रहा है कि उन खवातीनों को भी 10-10 हजार रुपये का चूना लगा दिये आप लोग। सबको 11 सौ रुपल्ली का लिफाफा थमा के चलता कर दिया गया? बाकी के रुपये कहां गायब कर दिये श्रीमान जी?

मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि आपके (सपा) दफ्तर में चर्चा बहुत तेज है कि आपके ही विभीषणों ने हर पैकेट से करीब 10-10 हजार रुपये का राखी घोटाला किया है। वो सब भी सोचे होंगे कि ‘शाह-ए-बेखबर’ को पता थोड़ी न चलेगा। ये तो भला हुआ कि कुछ खवातीनों ने लिफाफा चेक कर लिया और पाया कि इसमें तो केवल 11 सौ रुपल्ली रखा है।

आपका परम हितैषी होने के नाते पहले भी सलाह दी है और फिर दे रहा हूं… ‘विभीषणों’ से जितना जल्दी छुटकारा पा लेंगे उतना अच्छा होगा। ये सब आपकी लंका लगा के ही मानेंगे। जय भारत, जय श्रीराम, जय श्री कृष्ण, जय परशुराम, जय महाराज सुहेलदेव।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments