फर्रुखाबाद। जनपद के थाना मोहम्मदाबाद के गांव रोहिला में सोमवार को एक पुत्र ने कुर्सी व ईंट से कुचल कर अपने पिता को मार डाला। यह सूचना पुत्र बधू ने डायल 112 को दी।
रोहिला नगर निवासी 68 वर्षीय रामदास चारपाई पर सो रहे थे। सोमवार की अति प्रात: उनका पुत्र श्याम कुमार उर्फ रामू शराब के नशे में उनसे पास पहुंचा और सोते समय उन्हें चारपाई से पलट दिया। वह कुछ समझ पाते, उसके पहले ही उन्हें कुर्सी व ईंट से मार-मार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।
ग्रामीणों के अनुसार रामदास अपने स्वर्गीय पुत्र ललित कुमार के घर पर अकेला सोया हुआ था। उसकी पुत्रवधू गुड्डी देवी के बड़े पुत्र सुमित की पत्नी पिंकी की डिलिवरी के लिए फर्रुखाबाद गए थे,तभी मौका पाकर श्याम कुमार उर्फ रामू ने घटना को अंजाम दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि श्याम कुमार ने 12 जुलाई 2026 को किस्तो पर बाइक निकाली थी। जिसके लिए उसने अपनी बड़ी पुत्री काजल जिसकी 7 जुलाई 2026 को शादी कंपिल थाना क्षेत्र के ग्राम कटरा में की थी। बीते रविवार को उसकी पुत्री अपने मायके आई थी। अपनी पुत्री से जेवर को गिरवी रखने के लिए मांगा,उसने मना कर दिया और वह अपनी ससुराल फोन करके पति को बुलाया और उनके साथ चली गई। इसके बाद उसने अपने बच्चों सपना 14 वर्ष, दीपू 14 वर्ष नीरज 10 तथा पत्नी ममता के साथ मारपीट की। मारपीट के डर के कारण बच्चे घर से बाहर निकल गए थे। उसके बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया।
सूचना पाकर घटनास्थल पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक,फॉरेंसिक टीम कार्यवाहक क्षेत्राधिकार राजेश कुमार द्विवेदी तथा अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। उप निरीक्षक कपिल कुमार कुशवहा ने पंचमाना की कार्यवाही करके शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि पिता से जमीन को बेचने का बार-बार दबाव बनाकर बेचना चाहता था। जिसके चलते दोनों में झगड़ा हुआ तथा मौके पर ही रामदास की मृत्यु हो गई थी। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम गठित कर गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जायेगी।

