Saturday, August 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकाजी रशीद मसूद फार्म पर सजा जामिया एलुमनाई का कारवां, सलमान मसूद...

काजी रशीद मसूद फार्म पर सजा जामिया एलुमनाई का कारवां, सलमान मसूद की मेजबानी में हुई यादगार ‘मैंगो पार्टी’

देश-विदेश से पहुंचे पूर्व छात्रों ने ताजा कीं जामिया की यादें, सांसद इमरान मसूद सहित कई गणमान्य रहे मौजूद

सहारनपुर/सरधना। जामिया मिलिया इस्लामिया के पूर्व छात्रों (एलुमनाई) का एक भव्य मिलन समारोह रविवार को काजी रशीद मसूद फार्म पर आयोजित किया गया। आम के बाग में आयोजित इस विशेष ‘मैंगो पार्टी’ का आयोजन जामिया के पूर्व छात्र सलमान मसूद की मेजबानी में हुआ, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों तथा विदेशों से आए पूर्व छात्रों ने भाग लेकर पुराने दिनों की यादें ताजा कीं।
समारोह में सांसद इमरान मसूद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने पूर्व छात्रों से आत्मीय संवाद करते हुए शिक्षा, सामाजिक दायित्व और आपसी सहयोग की भावना पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में गंगोह नगर पालिका चेयरमैन नौमान मसूद की गरिमामयी उपस्थिति भी रही। मसूद परिवार के अन्य सदस्यों की मौजूदगी ने समारोह को पारिवारिक आत्मीयता का स्वरूप प्रदान किया।
कार्यक्रम में कय्यूम चौधरी (एडमिन, एसआरके ग्रुप), अहतशाम अली, राशिद कुरैशी, राहत चौधरी, मुस्तकीम अहमद, ताऊ सनाउल्लाह, वकार अब्बासी, मोहम्मद साजिद एडवोकेट, महराज, नसीमुद्दीन चौधरी, आरिफ खान, राशिद खान, मोहम्मद माजिद, नदीम अहमद, सलीम अहमद, फैज़ इमाम, महबूब अली और उवैस इंजीनियर सहित बड़ी संख्या में जामिया के पूर्व छात्र मौजूद रहे।
आम के बाग की प्राकृतिक छांव में आयोजित इस मिलन समारोह के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न किस्मों के रसीले आमों का स्वाद लिया और अपने छात्र जीवन से जुड़ी यादों, अनुभवों एवं संस्मरणों को साझा किया। शिक्षा, करियर और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर भी सार्थक चर्चा हुई।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पूर्व छात्रों ने सलमान मसूद का आभार व्यक्त किया। उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल पुराने साथियों को एक मंच पर लाते हैं, बल्कि आपसी भाईचारे, संवाद और सामाजिक संबंधों को भी नई मजबूती प्रदान करते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments