Sunday, August 9, 2026
Homeदेशकिसान ने फांसी लगाकर दी जान

किसान ने फांसी लगाकर दी जान

उरई, 09 फ़रवरी। उरई कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बघौरा में सोमवार एक बुजुर्ग किसान ने अपने ही घर की चौखट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उरई कोतवाली क्षेत्र मोहल्ला बघौरामें रहने वाला किसान भीकम सिंह (65) के भांजे रविंद्र ने बताया कि मामी की पहले मौत पहले ही हो चुकी थी। इसके बाद से वह काफी दुखी रहते थे। सुबह के वक्त परिवार के लोग गहरी नीद में सो रहे थे, तभी उन्होंने घर की चौखट में साफी का फंदा बनाया और फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
कोतवाल हरिचंद का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, आत्महत्या के पीछे की असली वजह जानने के लिए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments