Tuesday, June 16, 2026
Homeदेशक्रिकेट के विवाद में युवक की मौत

क्रिकेट के विवाद में युवक की मौत

बागपत। उत्तरप्रदेश के बागपत जिले में खेल के विवाद में घायल हुए युवक की मौत हो गई। बावली गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान यह विवाद हुआ था। मृतक की पहचान राशिद के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में शोक और तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले में नजर बनाए हुए है और जांच कर रही है। आरोपित घर से फरार है।

जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले बावली गांव में क्रिकेट मैच के दौरान किसी बात को लेकर युवकों में कहासुनी हो गई थी। विवाद के दौरान एक युवक ने राशिद के सिर पर क्रिकेट बैट से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के लिए ले गए, जहां शुक्रवार देर शाम उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि राशिद आगामी यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाला था और परिवार की जिम्मेदारी उठाने का सपना देख रहा था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

घटना के बाद आरोपित पक्ष के लोग घरों पर ताला लगाकर फरार हो गए हैं। कोतवाली प्रभारी दीक्षित त्यागी का कहना है परिजनों की तहरीर पर दो आरोपिताें के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया गया है और उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस जल्द ही आरोपिताें की गिरफ्तारी करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments