Monday, June 15, 2026
Homeदेशगंग नहर में नहाते समय दो युवक डूबे ,एक का शव बरामद,...

गंग नहर में नहाते समय दो युवक डूबे ,एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्रांतर्गत गंगनहर में नहाते समय दो युवक डूब गए। एक युवक का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। दूसरे की शव की तलाश जारी है।

सहायक पुलिस आयुक्त भास्कर वर्मा ने बताया कि गुरुवार शाम 4 बजे पुलिस को सूचना मिली कि नाहल स्थित गंगनहर में नहाते समय दो युवक अलग-अलग स्थानों पर नहाते हुए डूब गए, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय गोताखोरों की मदद से एक युवक का शव पानी से बाहर निकाला। दूसरे युवक की तलाश जारी है।

उन्होंने बताया कि ग्राम नाहल स्थित गंगनहर के चक्की वाली नहर पर बृहस्पतिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, गंगनहर में नहाते समय एक युवक गहरे पानी में डूब गया। सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की सहायता से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। जानकारी के अनुसार, 4 जून को लगभग 4 बजे शाम पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक गंगनहर की चक्की वाली नहर में नहाते समय डूब गया

सूचना पर मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई। काफी प्रयासों के बाद युवक को नहर से बाहर निकाल लिया गया। युवक को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डासना भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान संदीप पटेल 22 पुत्र रमाकांत निवासी ग्राम रायपुरवा माफी थाना शिवरामपुर चित्रकूट तथा वर्तमान पता नोएडा के रूप में हुई।

पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। वहीं, मसूरी क्षेत्रांतर्गत चितौड़ा पुल के पास गंगनहर में नहाते समय एक युवक की डूबने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और डूबे युवक का सर्च अभियान चलाया। मगर युवक को काफी तलाशने पर कोई कामयाबी नहीं मिली।प्राप्त जानकारी से पता चला कि अमन 23 पुत्र अवधेश निवासी सरिता विहार दिल्ली से अपने 4-5 दोस्तों अनुज,आकाश तथा सुमित आदि के साथ नहाने आए थे। अमन दिल्ली में ऑटो चालक है। पुलिस ने एनडीआरएफ को सूचना भेज दी है। खबर लिखे जाने तक शव बरामद नहीं हुआ था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments