Tuesday, June 16, 2026
Homeदेशगुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की तीसरी बैठक आगरा में 7 जून को, 2027...

गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की तीसरी बैठक आगरा में 7 जून को, 2027 चुनाव में सिख समाज को लेकर होगी अहम चर्चा

लखनऊ। यूपी सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की तीसरी बैठक 0७ जून को गुरू का ताल आगरा के मुख्य प्रबंधक संत बाबा प्रीतम सिंह व बाबा राजेन्द्र सिंह के सान्निध्य में होटल “अमर” आगरा में प्रातः ११.३० बजे आयोजित होगी। बैठक में लखनऊ व कानपुर में हुई दो बैठकों में बनाई गयी रणनीति पर चर्चा के साथ ही आगरा मंडल के इटावा, मैनपुरी , अलीगढ़, मथुरा , वृन्दावन , सहारनपुर, नोएडा व आसपास के १५ ज़िलों के गुरुद्वारा प्रतिनिधि एकत्र हो कर सिख समाज की राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक, धार्मिक, शैक्षिक, धर्म परिवर्तन की समस्याओं पर चर्चा कर अगली रणनीति तय की जायेगी।

अध्यक्ष हरविन्दर सिंह ने शनिवार को जारी पत्र में उक्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जून माह में प्रदेश के विभिन्न जिलों में ज़ोन स्तर की बैठकें कर जुलाई में लगभग सभी ७५ ज़िलों की कमेटियों की बैठक कानपुर में कर सभी मुद्दों पर अगली रणनीति तैयार की जाएगी। साथ ही 20२७ में प्रदेश में होने वाले चुनावों के बाबत भी चर्चा कर सिख समाज को राजनीति से जोड़ने की तैयारी की जायेगी।

कार्यवाहक अध्यक्ष निर्मल सिंह ने बताया कि कमेटी के उद्देश्यों को पूरा करने की शुरुआत के लिए कमेटी का मुख्य आफिस लाटूश रोड कानपुर व वर्किंग आफिस गुरुद्वारा आलमबाग लखनऊ में खोल दिया गया है, जहां पर इस सप्ताह में सिखों की जनगणना का कार्य सभी गुरुद्वारों के सहयोग से आन लाइन व आफलाइन पर कार्य शुरू कर जल्द ही प्रदेश के सिखों का डाटा एकत्र किया जायेगा।

स्किल डेवलपमेंट सेंटर की तैयारी के साथ ही धर्मांतरण को रोकने के लिए भी योग्य क़दम उठाने होंगे। इसके साथ ही तराई के प्रभावित शहरों के दौरे किए जाएंगे। तराई के सिखों के लम्बित मामलों को सरकार से बातचीत कर जल्द ही हल करने के प्रयास के साथ-साथ अकाल तख़्त साहिब की मर्यादा को भी लागू कर पावन स्वरूप, सौचिया व धार्मिक साहित्य भी निःशुल्क उपलब्ध करवाने के कार्य आरंभ किया जाएंगे।

चैयरमैन मंजीत सिंह तलवार व महासचिव सुरेन्द्र पाल सिंह बक्शी ने संयुक्त रूप से कहा कि हमें सिखों की उच्चस्तरीय शिक्षा (नीट, जेई, आईएएस, पीसीएस कोचिंग सेंटर) व सि्कल डेवलपमेंट सेंटर खोल कर रोज़गार पूरक शिक्षा के साथ जोड़ना चाहिये।

उपाध्यक्ष धर्मवीर सिंह बग्गा ने कहा कि प्रदेश में एक नेटवर्क विकसित कर एक दूसरे के साथ सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों को जोड़ा जायेगा, ताकि आने वाली किसी भी समस्या को जल्द से जल्द निस्तारण किया जा सके।

मीडिया प्रभारी हरजीत सिंह ने बताया की जुलाई में होने वाली ७५ ज़िलों की बैठक में कमेटी के विस्तार, ज़ोन और मंडल स्तर पर पदाधिकारियों की सेवाओं का वितरण किया जायेगा।।

आगरा में होने वाली बैठक में रायबरेली, अमेठी, उन्नाव, बहराइच, गोंडा, प्रयागराज, लखनऊ व कानपुर से भी पदाधिकारी शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments