Friday, June 19, 2026
Homeदेशघटना का खुलासा नहीं होने तक मंदिर में नहीं होगी नई मूर्तियों...

घटना का खुलासा नहीं होने तक मंदिर में नहीं होगी नई मूर्तियों की स्थापना

साजिद फरीदी यूरेशिया

फलावदा: थाना क्षेत्र के महलका के प्राचीन शिव मंदिर में बीते शुक्रवार को शरारती तत्वों द्वारा मूर्तियों को खंडित करके आग लगा दी गई थी। उक्त मामले को लेकर शनिवार को सीओ पंकज लवानिया वं थाना प्रभारी ब्रह्मकुमार त्रिपाठी ने मय फोर्स के साथ घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खगाल रहे हैं उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। मामले की जानकारी मिलने पर भाजपा नेता व आरएसएस के नेताओं ने घटनास्थल पर मंदिर परिसर में पहुंचकर गहरा दुखता व्यक्त किया है और एसएसपी। मेरठ को फोन करके घटना के खुलासे की मांग रखी है। पुलिस प्रशासन ने इस मामले में मंदिर समिति और गांव के लोगों के बयान लिए हैं। उधर इस घटना को लेकर शनिवार को मंदिर परिसर में समिति और गांव के गणमान्य लोगों की पंचायत आयोजित की गई जिसमें सभी वक्ताओं ने घटना के खुलासे की मांग को लेकर अपने-अपने विचार रखते हुए शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ा आक्रोश जाहिर करते हुए कहा कि शुक्रवार प्रात प्राचीन शिव मंदिर में शरारती तत्वों ने पेट्रोल डालकर आग लगाई थी जिसका पुलिस प्रशासन अभी तक खुलासा नहीं कर सकी। मंदिर समिति और गांव के गणमान्य लोगों ने यह निर्णय लिया है कि पुलिस प्रशासन जब तक घटना का खुलासा नहीं करेगी मंदिर में खंडित मूर्तियों को हटाया नहीं जाएगा और नई मूर्तियां की स्थापना नहीं कराई जाएगी।
यह था मामला:-
महलका के सकोती मार्ग पर स्थित भूमिया खेड़े के नाम से स्थल पर प्राचीन शिव मंदिर बना हुआ है शुक्रवार को प्रातः 5:30 बजे मंदिर की देखरेख कर रहे प्रमोद कुमार साफ सफाई पूजा करके अपने घर पहुंच गए थे उनके फोन पर गांव के ही संदीप ने फोन करके बताया कि मंदिर में आग लग रही है तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों ने आग को बड़ी मुश्किल से बुझाया था लेकिन जब तक मंदिर परिसर में रखे सामान एवं शिवलिंग और शिव परिवार की मूर्तियां टूट खंडित हो गई थी। और मंदिर की छत का प्लास्टर टूट कर नीचे गिर गया। जिससे मंदिर में भारी नुकसान हुआ इस मामले की जानकारी गांव और इस पास के गांवो मे आग की तरह फैल गई थी। मौके पर सैकड़ो लोग और महिलाएं इकट्ठी होकर घटना के खुलासे को लेकर हंगामा किया था।
मामला बढ़ता देख पुलिस प्रशासन अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को बड़ी मुश्किल से शांत किया। इस दौरान मंदिर समिति के अध्यक्ष नेतराम, अमरसिंह ,संजय, आनंद, सेंसर पाल, विकास,प्रेम, पूर्व प्रधान रतनलाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकेश गुर्जर, भाजपा नेता डॉ मूलचंद सैनी, सुनील काम्बोज, प्रमोद कुमार,हरित प्रधान, सुरेश, शेखर, अमित, बबलू,सतीश, निहोरी के ग्राम प्रधान राहुल सैनी, ऋषि मास्टर, मोनू, एवं गौ रक्षा दल के नगर अध्यक्ष नवीन काम्बोज,गौरव प्रजापति, नवीन काम्बोज, श्रीकांत सैनी ,पप्पू सैनी, आदि सैकड़ो लोग शामिल रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments