Thursday, August 6, 2026
Homeदेशजर्मनी प्रवास से लौटे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश में...

जर्मनी प्रवास से लौटे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश में निवेश बढ़ाने का संकल्प दोहराया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जर्मनी के सफल एवं उद्देश्यपूर्ण प्रवास के उपरांत आज भारत लौट आए। नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर समर्थकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया।

उपमुख्यमंत्री के लखनऊ के कार्यालय से दी जानकारी के अनुसार जर्मनी प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभिन्न क्षेत्रों के उद्योग जगत के अग्रणी लीडर्स, निवेशकों एवं औद्योगिक प्रतिनिधियों के साथ सार्थक एवं परिणामोन्मुखी संवाद किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश की उद्योग अनुकूल नीतियों, सुदृढ़ कानून-व्यवस्था, बेहतर बुनियादी ढांचे, विकसित हो रहे एक्सप्रेस-वे नेटवर्क, मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी तथा पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था को विस्तार से प्रस्तुत किया।

उन्होंने निवेशकों को आश्वस्त किया कि उत्तर प्रदेश आज देश का सर्वाधिक संभावनाओं वाला राज्य है, जहां विनिर्माण, अवसंरचना, एमएसएमई , कृषि आधारित उद्योग, रक्षा उत्पादन, इलेक्ट्रॉनिक्स, लॉजिस्टिक्स एवं नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में निवेश के व्यापक अवसर उपलब्ध हैं। प्रदेश सरकार निवेशकों को ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ के अंतर्गत त्वरित अनुमतियां, भूमि उपलब्धता, नीतिगत प्रोत्साहन एवं सुरक्षित वातावरण प्रदान कर रही है।

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि जर्मनी के उद्योग प्रतिनिधियों ने उत्तर प्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर सकारात्मक रुचि व्यक्त की है। यह प्रवास प्रदेश को वैश्विक निवेश मानचित्र पर और अधिक सशक्त रूप से स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने कहा कि यह यात्रा प्रदेश के औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने आगामी दिनों में प्रदेश को विकास के नए आयामों की ओर अग्रसर करने हेतु निरंतर कार्य करते रहने की प्रतिबद्धता दोहराई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments