Tuesday, June 16, 2026
Homeदेशजीएसटी चोरी : 10 से अधिक मोबाइल नंबरों की जांच शुरु

जीएसटी चोरी : 10 से अधिक मोबाइल नंबरों की जांच शुरु

मुरादाबाद। राज्य कर विभाग ने स्क्रैप की पकड़ी गई गाड़ियों के मामले में 10 से अधिक मोबाइल नंबरों की जांच कर रही है। इस मामले में बैंक डिटेल भी मंगाए गए हैं। आशंका है कि स्क्रैप के तार जीएसटी चोरों के गिरोह से जुड़े हैं।

राज्य कर विभाग ने हाईवे पर चेकिंग के दौरान बीती 29 और 30 जनवरी को स्क्रैप से लदे आठ ट्रकों को पकड़ा था। पूछताछ के दौरान चालकों ने बताया कि स्क्रैप पंजाब में सप्लाई किया जा रहा है। जांच के दौरान 12 से अधिक मोबाइल नंबर प्रकाश में आए हैं। राज्य कर अधिकारियों ने इस मामले में पंजाब के अधिकारियों से संपर्क किया। बैंक की डिटेल भी मंगाई गई है।

अपर आयुक्त ग्रेड-2 आरए सेठ ने गुरुवार को बताया कि गोपनीय तथ्यों को अभी सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है। इसके पहले स्क्रैप की गाड़ियों की जांच के दौरान प्रदेश के बड़े रैकेट का खुलासा राज्य कर विभाग ने किया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments