Friday, August 7, 2026
Homeदेशजीजा की हत्या में फरार साला मुठभेड़ में गिरफ्तार

जीजा की हत्या में फरार साला मुठभेड़ में गिरफ्तार

फिरोजाबाद। जिले की रामगढ़ थाना पुलिस व एसओजी टीम ने शुक्रवार को जीजा की हत्या में फरार आरोपित साले को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। पैर में गोली लगने से घायल अभियुक्त को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि थाना रामगढ़ क्षेत्र अन्तर्गत दो जुलाई को आगरा निवासी दाउजी उर्फ देवेश की उसके ससुरालीजनों ने मारपीट कर हत्या कर दी गई थी। चाचा ने थाने में भतीजे की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर हत्यारोपितों की तलाश शुरू कर दी।

उन्होंने बताया कि थाना रामगढ़ पुलिस व एसओजी टीम को सूचना मिली कि मृतक का सालामौहल्ला छपरिया निवासी समीर उर्फ अत्तू रामगढ़ थाना क्षेत्र के हसमतनगर गढ्ढे के पास छिपा था।

पुलिस ने जब घेराबंदी की तो अभियुक्त समीर उर्फ अत्तू ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम के ऊपर फायर किया। पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ की गयी जबावी कार्यवाही में अभियुक्त के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 02 खोखा कारतूस व 01 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

एएसपी ने बताया कि घायल अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है। अन्य अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments