Tuesday, June 23, 2026
Homeदेशडॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की अखंडता के लिए बलिदान दिया:...

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की अखंडता के लिए बलिदान दिया: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ स्थित सरकारी आवास, सात कालिदास मार्ग पर भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी एवं महान शिक्षाविद् श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर मंगलवार को उनके स्मृतिचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने का जीवन राष्ट्रभक्ति और सिद्धांतों के प्रति अटूट निष्ठा का अनुपम उदाहरण है। देश की अखंडता और राष्ट्रीय अस्मिता की रक्षा के लिए दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके आदर्श हमें राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए कर्तव्यपथ पर मजबूती से आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने राष्ट्रवादी चिंतक, महान शिक्षाविद् एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में पंकज चौधरी ने लिखा डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्रहित के प्रति समर्पण और भारत की एकता-अखंडता के लिए संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें याद करते हुए कहा कि “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” के संकल्प को लेकर राष्ट्र की एकता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले डॉ. मुखर्जी का त्याग और बलिदान हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments