बिजनौर | जनपद बिजनौर की शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में कुछ युवकों द्वारा महिला कंडक्टर व बीच-बचाव करने आये चालक के साथ मारपीट करने, बस में तोड़फोड़ करने व लूटने का मामला सामने आया है |
पूरी जानकारी के अनुसार घटना बिजनौर से चांदपुर जा रही रोडवेज बस संख्या यूपी 23 बीटी 3542 में हुई । बताया गया कि चांदपुर की चुंगी के पास कुछ यात्रियों का महिला कंडक्टर से पैसे को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर बस पर सवार युवकों ने महिला कंडक्टर से साथ बदतमीजी तथा मारपीट शुरू कर दी,। बचाव करने आए चालक हेमंत के साथ भी युवकों ने मारपीट और बस में तोड़फोड़ भी की |
महिला कंडक्टर ने बताया कि पांच युवक कस्बा स्याऊ जाने के लिए बस पर चढ़े थे जिन्होंने टिकट के लिए ₹500 का नोट दिया था। कंडक्टर ने बाकी पैसे बाद में देने की बात कही, जिसके बाद युवकों ने मारपीट शुरू कर दी तथा बीच-बचाव करने आए ड्राइवर के साथ भी मारपीट की। बस के शीशे भी तोड़ दिए | महिला कंडक्टर ने आरोप लगाया कि युवकों ने उसके पास से रुपए का बैग छीन लिया जिसमें लगभग ₹4000 थे |
बस में सवार यात्री मुनव्वर ने बताया कि कंडक्टर ने कुछ लोगों को पीछे जाने के लिए कहा था। इसके बाद उन्होंने महिला कंडक्टर के साथ बदसलूकी तथा मारपीट शुरू कर दी। मारपीट करने वाले पांचों युवक मौके से फरार हो गए |
महिला कंडक्टर तथा बस चालक मामूली रूप से घायल है। पुलिस ने घटना स्थल पर जाकर जांच की है| उधर शहर कोतवाली प्रभारी प्रताप सिंह ने बताया कि किसी बात को लेकर यात्रियों और बस कंडक्टर के बीच विवाद हुआ है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद उचित कानूनी कारवाई की जाएगी |
दबंग युवकों ने बस में की तोड़फोड़, महिला कंडक्टर से की मारपीट व बदसलूकी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!

