Tuesday, August 4, 2026
Homeदेशनशे में धुत युवक ने पड़ोसी महिला के सिर पर पत्थर से...

नशे में धुत युवक ने पड़ोसी महिला के सिर पर पत्थर से किया हमला, इलाज के दौरान मौत

महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद के चरखारी कस्बे में शराब के नशे में धुत एक युवक ने मामूली कहासुनी पर पड़ोसी महिला के सिर पर पत्थर से वार कर घायल कर दिया। अस्पताल में घायल महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। मंगलवार को पुलिस ने मृतका के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर घटना की छानबीन शुरू की है।

चरखारी कोतवाली क्षेत्र के मड़वासन मुहाल में सोमवार देर रात आरोपित राकेश कुमार शराब के नशे में अपने चाचा से गाली-गलौज कर रहा था। इसी दौरान पास की किराना दुकान पर बैठी महिला गिरजादेवी (55) पत्नी पन्नालाल अहिरवार से वह अचानक भिड़ गया। आक्रोश में उसने पत्थर से महिला के सिर पर हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से लहूलुहान हो गई।चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान गिरजादेवी ने दम तोड़ दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने बताया कि चरखारी थाना क्षेत्रान्तर्गत आरोपित राकेश अहिरवार का शराब के नशे में अपनी पड़ोसी महिला से विवाद हो गया था। इस दौरान आरोपित ने महिला के सिर पर प्रहार कर दिया, उपचार दौरान उनकी मौत हो गई है।तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments