Sunday, October 11, 2026
HomeUncategorizedनागबंधम' की रिलीज डेट का ऐलान, 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में...

नागबंधम’ की रिलीज डेट का ऐलान, 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

‘

पैन-इंडिया पौराणिक ड्रामा फिल्म ‘नागबंधम’ को लेकर दर्शकों के बीच लंबे समय से उत्साह बना हुआ है। अब निर्माताओं ने ‘राम नवमी’ 2026 के खास अवसर पर फिल्म की रिलीज तारीख से पर्दा उठा दिया है।
निर्माताओं द्वारा जारी किए गए नए पोस्टर के साथ यह घोषणा की गई कि ‘नागबंधम” 3 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले महेश बाबू ने ‘महाशिवरात्रि’ के मौके पर फिल्म का टीजर जारी किया था, जिसे दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। फिल्म का निर्माण अभिषेक पिक्चर्स और निक स्टूडियोज के बैनर तले किया गया है, जबकि इसके लेखक और निर्देशक अभिषेक नामा हैं।फिल्म में अभिनेता विराट कर्ण ‘महादेव’ के किरदार में नजर आएंगे, वहीं अभिनेत्री नाभा नतेश ‘पार्वती’ की भूमिका निभा रही हैं। इसके अलावा ऐश्वर्या मेनन, महेश मांजरेकर और जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।ल्म की कहानी भारत के प्राचीन विष्णु मंदिरों के रहस्यों के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जो इसे एक भव्य और रोमांचक सिनेमाई अनुभव बनाती है। दर्शकों को इस पौराणिक गाथा का बड़े पर्दे पर बेसब्री से इंतजार है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments