Tuesday, August 4, 2026
Homeदेशनाेएडा : कार में मिला प्रॉपर्टी डीलर का शव, हत्या की आशंका

नाेएडा : कार में मिला प्रॉपर्टी डीलर का शव, हत्या की आशंका

नोएडा। नाेएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र के एबीजी हाईट सोसाइटी के पास एक प्रॉपर्टी डीलर का शव स्कॉर्पियो कार में लहूलुहान अवस्था में रविवार की देर रात को मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस काे मौके से एक देसी तमंचा मिला है। पुलिस को आशंका है कि मृतक ने खुदकुशी की है। जबकि आसपास के लोग इसे हत्या बता रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

थाना सूरजपुर के प्रभारी उमेश नैथानी ने बताया कि 12 जुलाई की देर रात को पुलिस लेपर्ड गश्त करती हुई डेल्टा-3 के ओ-ब्लॉक तिराहे के पास पहुंची। तभी उन्हें एबीजी हाईट सोसाइटी के पास सर्विस रोड पर एक स्कॉर्पियो कार साइड में खड़ी दिखाई दी, जिसमें बैक लाइट एवं आगे की टेल लाइट जल रही थी। शक होने पर पुलिस कर्मियों ने कार के पास जाकर देखा तो उन्हें पता चला कि ड्राइविंग सीट पर बैठे व्यक्ति की शरीर से खून बह रहा है। पास में एक तमंचा पड़ा हुआ है।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस के आलाधिकारी और फोरेंसिक टीम पहुंची। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की पहचान सौराज (36)पुत्र प्रेम राज निवासी ग्राम जुमरथपुर दिल्ली, हाल पता मिग्सन ग्रीन सोसाइटी थाना सूरजपुर के रूप में हुई है। जांच में पता चला है कि मृतक प्रॉपर्टी डीलर का काम करते थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि आशंका है कि मृतक ने किसी अवसाद के चलते खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। वहीं आसपास मौजूद लोग इसे हत्या का मामला बता रहे हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे और सर्विलांस विधि से मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि अभीतक मृतक के परिजनों ने किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments