Friday, August 7, 2026
Homeदेशनाेएडा पुलिस ने तीन मसाज पार्लर में मारा छापा, 17 युवतियां की...

नाेएडा पुलिस ने तीन मसाज पार्लर में मारा छापा, 17 युवतियां की गई रेस्क्यू

नोएडा। नोएडा में थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 50 में पुलिस ने शुक्रवार देर रात तीन मसाज पार्लरों पर छापा मारा। पुलिस ने यहां से 17 युवतियों का रेस्क्यू करते हुए सात युवकाें काे हिरासत में लिया हैं। पुलिस का दावा है कि इन पार्लरों में कथित तौर पर देह व्यापार का धंधा किया जा रहा था।

अपर पुलिस उपायुक्त मनीषा सिंह ने शनिवार को बताया कि पुलिस को इन मसाज पार्लरों में अनैतिक गतिविधियों के संचालन की शिकायतें मिल रही थीं। इसी सूचना के आधार सहायक पुलिस आयुक्त राकेश सिंह के नेतृत्व में एक टीम बनाकर पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने शुक्रवार देर रात तीन अलग-अलग मसाज पार्लरों पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान तुषार, कपिल, मनीष, जितेंद्र, गुड्डू, शनि और विकास को हिरासत में लिया हैं। मौके से 17 युवतियां रेस्क्यू की गई। लड़कियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें डरा धमका कर ये लोग उनसे देह व्यापार करवा रहे थे। आपत्तिजनक सामग्री और नकदी आदि चीजें बरामद हुई है।

एडीसीपी मनीषा सिंह ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments