Thursday, August 6, 2026
Homeदेशनाेएडा में अलग-अलग जगहाें पर हुई दुर्घटनाओं में चार की मौत

नाेएडा में अलग-अलग जगहाें पर हुई दुर्घटनाओं में चार की मौत

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गाैतमबुद्धनगर जिले के नाेएडा में अलग-अलग जगहाें पर दुर्घटनाएं हुई।इसमें एक किेशाेरी समेत चार लाेगाें की माैत हाे गई हैं।सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस ने शवाें काे पाेस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इसमें एक शव की शिनाख्त नहीं हाे सकी है।

जिले की थाना बिसरख क्षेत्र के चिपियाना बुजुर्ग रेलवे स्टेशन के पास एक किशोरी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी मुनेंद्र कुमार सिंह ने शनिवार काे बताया कि मृतका की पहचान चिपियाना बुजुर्ग निवासी प्रियांशी (16) के रुप में हुई है। बेटी की माैत के बाद परिवार सदमें में हैं।

थाना फेस-दाे प्रभारी राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में एक (55) अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। पुलिस शव की पहचान कराने के लिए सोशल मीडिया और आसपास के लोगों की सहायता से प्रयास कर रही है। फिलहाल अज्ञात में पंचनामा भरकर शव काे पाेस्टमार्टम में रखवाया गया है।

इसी तरह दादरी थाना प्रभारी नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना क्षेत्र में बीती रात की एक (31) अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। उन्होंने बताया कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा।

थाना सेक्टर- 113 के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि कुंवर संकल्प सिंह (33) सेक्टर 79 स्थित एक सोसाइटी में रहते थे। वह अपने घर पर मृत अवस्था में पाए गए। मौत के कारणाें का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments