नोएडा। नोएडा के विभिन्न जगहों पर हुए अलग-अलग ट्रेन हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई है। पुलिस शव काे पाेस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच कर रही है।
दादरी रेलवे स्टेशन जीआरपी चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बुधवार काे बताया कि मंगलवार बीती रात को वाराणसी जिले के रहने वाला महताब खान (19) दादरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आ गए। इस घटना में उसकी मौत हो गई है। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसी तरह दादारी कस्बा निवासी कालू राम (70) दादरी रेलवे स्टेशन पर पटरी पार करते हुए ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके अलावा दनकौर रेलवे स्टेशन पर एक 42 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की बीती रात को ट्रेन की चपेट में आने से माैत हाे गई। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मृतक की पहचान शुरू कर दी।

