Saturday, August 1, 2026
Homeदेशनोएडा : छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

नोएडा : छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

नोएडा। नोएडा के थाना ईकोटेक-तीन क्षेत्र में एक छात्र ने अपने घर पर बीती रात बुधवार को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना ईकोटेक-3 के प्रभारी रंजीत कुमार सिंह ने गुरुवार को बताया कि मूल रूप से नालंदा बिहार के रहने वाले रवि रंजन पटेल यहां कुलेसरा कॉलोनी में रहते हैं। इनका बेटा गौरव पटेल (१७) ग्रेटर नोएडा की एक स्कूल से 12वीं कक्षा का छात्र था। बीती रात छात्र गौरव ने अपने घर पर पंखे से फंदे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। इस सूचना के मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि छात्र ने आत्महत्या क्यों की इस बात का अभी पता नहीं चल सका है। मृतक डायरी लिखने का आदी था। उसके डायरी में लिखे शब्दों से यह पता चलता है कि वह कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments