Saturday, August 8, 2026
Homeदेशनोएडा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की माैत, आक्रोशित परिजनों...

नोएडा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की माैत, आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम

नोएडा। नोएडा के थाना जारचा क्षेत्र में सोमवार को हुए एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना से आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर वापस भेजा।

पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि 29 जून को थाना जारचा पुलिस को सूचना मिली कि सिकंदराबाद बॉर्डर के पास एक ट्रक चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल सवार प्रदीप राठी पुत्र भगवत सिंह निवासी ग्राम भगवत जनपद बुलंदशहर उम्र 30 वर्ष को टक्कर मार दिया है। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों ने इस घटना को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। वे लोग सड़क पर इकट्ठे हो गए थे। उन्होंने जाम लगा दिया था। पुलिस ने उन्हें समझा बूझाकर वापस भेजा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments