Tuesday, June 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनोएडा में सिर कूचकर दो मालियों की हत्या, निर्माणाधीन हॉस्टल में मिले...

नोएडा में सिर कूचकर दो मालियों की हत्या, निर्माणाधीन हॉस्टल में मिले शव

नोएडा। नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र स्थित एक निर्माणाधीन हॉस्टल के कमरे में शुक्रवार को दो मालियों के शव बरामद हुए। सिर कूचकर दाेनाें की हत्या की गई हैं। वहीं, मालियों के साथ मौजूद तीसरा साथी गायब है। पुलिस को आशंका है कि उसी ने ही इन दोनों की हत्या करने के बाद फरार हो गया। पुलिस की चार टीमें फरार युवक की तलाश में है।

पुलिस उपायुक्त जोन तृतीय डॉक्टर प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान मेरठ के रहने वाले शीशपाल (42) और दूसरा इंद्र (45) के रुप में की है।उनके साथ मौजूद अभिषेक घटना के बाद से गायब है। तीनों सीताराम इंस्टिट्यूट के पास स्थित एक निर्माणाधीन हॉस्टल में माली का काम कर रहे थे। ये लोग हॉस्टल के अंदर बने कमरे में रहते थे। जांच के दौरान घटनस्थल से जो चीजें बरामद हुई है उससे यह आशंका व्यक्त की जा रही है गुरुवार बीती रात को तीनों ने एक साथ बैठकर खाया-पिया। इसी दौरान किसी बात को लेकर हुए विवाद में अभिषेक ने दाेनाें की हत्या कर माैके से फरार हो गया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

डीसीपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि दोनों के सिर पर भारी वस्तु से वार कर उनकी हत्या की गई है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। शवों को पोस्टमार्टम भेजकर घटना के खुलासे के लिए चार टीमें लगाई गई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments