Saturday, August 1, 2026
Homeदेशनोएडा मे निर्माणाधीन मकान में काम कर रही महिला के सिर पर...

नोएडा मे निर्माणाधीन मकान में काम कर रही महिला के सिर पर लोहे की प्लेट गिरी, उपचार के दौरान मौत

नोएडा। नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान में काम करने वाली 51 वर्षीय महिला के सिर पर ऊपर से लोहे की प्लेट गिर गई। इस घटना में उन्हें गंभीर चोट आई। उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई।

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मुनेद्र कुमार सिंह ने बताया कि गुड्डी आदिवासी उम्र 51 वर्ष पत्नी मूलचंद आदिवासी मूलनिवासी जनपद छतरपुर मध्य प्रदेश हाल निवासी सेक्टर -3 ग्रेटर नोएडा वेस्ट एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम कर रही थी। काम करते समय 29 जुलाई की शाम को बिल्डिंग के ऊपर से उनके सिर पर लोहे की भारी प्लेट गिर गई। इस घटना उन्हें गंभीर चोट आई। उन्हें उपचार के लिए न्यूमेड अस्पताल में भर्ती करवाया गया, उपचार के दौरान आज सुबह उनकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि थाना बिसरख पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दी दी है। अगर वे इस मामले में कोई शिकायत करेंगे तो पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments