Friday, June 19, 2026
Homeदेशपुलिस मुठभेड़ : साथी लुटेरा गिरफ्तार पैर में लगी गोली

पुलिस मुठभेड़ : साथी लुटेरा गिरफ्तार पैर में लगी गोली

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना बीटा- दो में पुलिस ने बीती रात को एक मुठभेड़ के दौरान शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी । पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया । इसके पास से पुलिस ने लूटी हुई सोने की चेन, देशी तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त होने वाली मोटरसाइकिल बरामद की है। उक्त बदमाश के ऊपर पूर्व में 14 मुकदमे दर्ज है।

अपर पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि थाना बीटा- दो के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ रविवार की देर रात को गस्त पर थे, तभी उन्हें सूचना मिली कि कुछ बदमाश लूटपाट करने की नीयत से मोटरसाइकिल पर सवार होकर थाना क्षेत्र में घूम रहे हैं। पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू की। गामा- दो सेक्टर के गेट नंबर- 3 के पास दो बदमाश बाइक पर सवार होकर आते हुए दिखाई दिए। शक होने पर पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो बदमाश रुकने की बजाए पुलिस पार्टी पर जान से मारने की गोली नियत से गोली चलाते हुए मौके से भागे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली सोनू श्रीवास्तव पुत्र तुलसी के पैर में लगी और वह घायल हो गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बदमाश का एक साथी मोनू श्रीवास्तव मौके से भाग गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। उक्त बदमाश के पास से पुलिस ने एक देशी तमंचा, घटना में प्रयुक्त होने वाली चोरी की मोटरसाइकिल, लूटी गई सोने की चेन आदि बरामद किया है। मुठभेड़ के दौरान घायल बदमाश के खिलाफ पूर्व में लूटपाट, हत्या के प्रयास, चोरी सहित विभिन्न धाराओं में पूर्व में 14 मुकदमे दर्ज हैं। यह कई बार पुलिस द्वारा गिरफ्तार हो चुका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments