Saturday, August 15, 2026
Homeदेशप्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर दी, पति प्रेमिका संग...

प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर दी, पति प्रेमिका संग गिरफ्तार

बलिया। पुलिस ने शिवपुर दियर क्षेत्र में मिले अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त कर हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने मृतका के पति चुन्नीलाल प्रजापति और उसकी महिला मित्र शोभा चौरसिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कोतवाली पुलिस द्वारा किए गए खुलासे की जानकारी शुक्रवार देरशाम दी। उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया कि मृतका प्रीति प्रजापति की शादी छह मार्च 2025 को रेवती निवासी चुन्नीलाल प्रजापति से हुई थी। परिजनों के अनुसार विवाह के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। पुलिस की जांच में पता चला कि 22 मई को चुन्नीलाल की प्रेमिका शोभा चौरसिया ने प्रीति को घुमाने के बहाने ई-रिक्शा से बयासी पुल की ओर ले जाकर पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद चुन्नीलाल मौके पर पहुंचा और दोनों उसे बाइक से सुनसान स्थान पर ले गए। वहां चुन्नीलाल ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी तथा शव को झाड़ियों में छिपा दिया। बाद में प्रीति के गुम होने की अफवाह फैलाई गई और दो दिन बाद चुन्नीलाल ने गुमशुदगी भी दर्ज कराई। मामले की जांच कर रही

पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर मृतका के आभूषण, चूड़ियां, ब्लाउज, पर्स तथा नकदी बरामद की गई। पुलिस ने मामले में हत्या की धारा बढ़ाते हुए दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments