Wednesday, August 5, 2026
Homeदेशप्रेम प्रसंग के चलते युवक के ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला

प्रेम प्रसंग के चलते युवक के ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला

नोएडा। थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के चोटपुर कॉलोनी में रहने वाले 22 वर्षीय युवक के ऊपर आज सुबह दो युवकों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अत्यंत नाजुक हालत में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपितों की बहन से घायल युवक का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात से वे आक्रोशित थे।

अपर पुलिस उपयुक्त जोन द्वितीय संतोष कुमार ने बताया कि आज सुबह थाना सेक्टर 63 पुलिस को सूचना मिली कि चोटपुर कॉलोनी में रहने वाले संगम तिवारी उम्र 22 वर्ष के ऊपर दो युवकों द्वारा ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घायल को उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहां उसका ऑपरेशन चल रहा है। उसकी हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि संगम तिवारी के ऊपर घातक हमला करने वाले श्रीकांत और राज सिंह हैं। पुलिस को जांच में पता चला है कि श्रीकांत की बहन जो 12वीं कक्षा में पढ़ती है, उससे संगम तिवारी का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात को लेकर दोनों आक्रोशित थे। उन्होंने बताया कि आरोपित फरार है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

इस घटना के चलते चोटपुर कॉलोनी में भारी तनाव है। थाने पर भारी संख्या में लोग इकट्ठे हैं। घटना को लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घायल युवक के परिजनों का कहना है कि उसके बचने के आशा न के बराबर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments