Wednesday, October 21, 2026
Homeदेशप्रो. आनंद के काव्य-संग्रह “कोरा कागज़ सजाता हूँ" द्वितीय का भव्य लोकार्पण

प्रो. आनंद के काव्य-संग्रह “कोरा कागज़ सजाता हूँ” द्वितीय का भव्य लोकार्पण

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में हिन्दू कालेज के रक्षा एवं स्त्रातेजिक अध्ययन विभाग में रविवार को एक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान प्रो. आनंद के काव्य-संग्रह “कोरा कागज़ सजाता हूँ” द्वितीय का भव्य लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर प्रख्यात साहित्यकार कृष्ण कुमार ‘नाज़’, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. मनोज रस्तोगी तथा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सत्यव्रत सिंह रावत ने संयुक्त रूप से पुस्तक का विमोचन किया।

अतिथिद्वय साहित्यकार कृष्ण कुमार ‘नाज़’ ने काव्य-संग्रह की सराहना करते हुए कहा कि प्रो. आनंद की कविताओं में जीवन के विविध अनुभवों, संवेदनाओं और सामाजिक सरोकारों का सुंदर समन्वय दिखाई देता है। वहीं डॉ. मनोज रस्तोगी ने कहा कि “कोरा कागज़ सजाता हूँ” में अभिव्यक्ति की सादगी और भावों की गहराई पाठकों को विशेष रूप से आकर्षित करेगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. सत्यव्रत सिंह रावत ने कहा कि साहित्य समाज की संवेदनाओं और विचारों का दर्पण होता है। उन्होंने प्रो. आनंद को इस काव्य-संग्रह के प्रकाशन के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे साहित्यिक प्रयास महाविद्यालय के बौद्धिक वातावरण को समृद्ध करते हैं।

उपस्थित अतिथियों ने भी विमोचित कृति की कविताओं का वाचन किया। डॉ. मदन मोहन ने “जीवन का इक तार”, डॉ. अकरम ने “बचपन की आँधी”, डॉ. कृति ने “भूलना मन्त्र सफलता का” डॉ. राजीव ने “अगले जनम फिर जो मिलना है”, डॉ. साकिब ने “दिल की बात” और डॉ. मीनू मेहरोत्रा ने “बेटियां” कविता का वाचन किया। डॉ. एस. बी. यादव ने स्वरचित कविता के माध्यम से शुभकामनाएं प्रेषित किया।

कार्यक्रम में प्रो. अर्चना राठौर, प्रो. रीना मित्तल, प्रो. ए. पी. सिंह, प्रो. अनिल, प्रो. प्रियंशा, प्रो. शालिनी, डॉ. सुनील, डॉ. मनोज, डॉ. अनुपमा, डॉ. कुलदीप, डॉ. चंद्रजीत, डॉ. आलोक, डॉ. चरण सिंह, डॉ. मनीष, डॉ. विवेक, डॉ. ऋत्विक, राम जियावन, जेडए नक़वी, संजय आर्य, रणवीर, संजीव आदि उपस्थित रहे। प्रो. इला अग्रवाल ने काव्य संग्रह के दर्शन पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए विमोचन कार्यक्रम का सफल संचालन किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments