Friday, June 19, 2026
Homeदेशफतेहपुर में अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

फतेहपुर में अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शुक्रवार को एक मार्ग दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर स्थित कृषि भवन के पास अज्ञात ट्रक ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

कोतवाली प्रभारी हेमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचित कर आगे की कार्रवाई की जाएगी और फरार ट्रक की तलाश जारी है। अज्ञात ट्रक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। नेशनल हाईवे पर हुए इस हादसे के बाद कुछ देर तक आवागमन भी बाधित रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments