Tuesday, September 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफतेहाबाद : क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर ठगने का आरोपी...

फतेहाबाद : क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर ठगने का आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

फतेहाबाद, साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत साइबर क्राइम थाना फतेहाबाद पुलिस ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 4 लाख 31 हजार 569 रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पश्चिमी दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान तिलक नगर, पश्चिमी दिल्ली निवासी दक्ष वैद के रूप में हुई हैसोमवार को इस बारे जानकारी देते हुए थाना साइबर क्राइम फतेहाबाद के प्रभारी निरीक्षक राहुल देव ने बताया कि कृष्णा कॉलोनी, टोहाना निवासी मनदीप मलिक ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, 27 जनवरी को उसके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को एक्सिस बैंक की क्रेडिट कार्ड शाखा का कर्मचारी बताया। आरोपी ने पीडि़त के क्रेडिट कार्ड की लिमिट को बढ़ाकर आठ लाख रुपये करने का झांसा दिया और प्रक्रिया के नाम पर व्हाट्सएप पर एक फर्जी एप्लीकेशन का लिंक भेजा। शिकायतकर्ता ने जैसे ही उस एप्लीकेशन पर अपना ओटीपी दर्ज किया, उसके क्रेडिट कार्ड से तीन अलग-अलग किस्तों में 71 हजार 569 रुपये, एक लाख 80 हजार रुपये और एक लाख 80 हजार रुपये कुल मिलाकर 4 लाख 31 हजार 569 रुपये की राशि कट गई। धोखाधड़ी का अहसास होते ही पीडि़त ने तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत की जांच के उपरांत थाना साइबर क्राइम फतेहाबाद में 25 फरवरी को मामला दर्ज किया गया था। साइबर थाना पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और डिजिटल सर्विलांस के आधार पर तफ्तीश को आगे बढ़ाते हुए आरोपी दक्ष वैद को दिल्ली से काबू कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और गिरोह से जुड़े अन्य संपर्कों व खातों की गहनता से पड़ताल जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments