Tuesday, October 20, 2026
Homeदेशफतेहाबाद महिला की गला घोंटकर हत्या, फतेहाबाद पुलिस ने युवक को किया...

फतेहाबाद महिला की गला घोंटकर हत्या, फतेहाबाद पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

फतेहाबाद, शहर में जनवरी माह में हुई एक महिला की गला घोंटकर हत्या के मामले में पुलिस ने इस वारदात में शामिल एक अन्य युवक को काबू कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान महेंद्र सिंह निवासी आजाद नगर, फतेहाबाद के रूप में हुई है। गुरूवार को थाना शहर फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
रिमांड के दौरान पुलिस हत्या की कडिय़ों को जोडऩे और वारदात में इस्तेमाल किए गए साक्ष्यों को बरामद करने का प्रयास करेगी। इस मामले में पुलिस दो युवकों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। यह मामला 21 जनवरी का है, जब रतिया की रहने वाली एक महिला अपने घर से फतेहाबाद के लिए निकली थी, लेकिन वह वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा काफी तलाश करने के बाद महिला का शव हिसार-सिरसा रोड बाईपास के पास सडक़ किनारे बरामद हुआ था। महिला के गले पर चोट के निशान थे, जिससे प्राथमिक दृष्टि में ही गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने इस संबंध में 23 जनवरी को अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस अब तक कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस की तकनीकी टीम और जांच अधिकारी साक्ष्यों के आधार पर यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इस जघन्य अपराध के पीछे मुख्य मंशा क्या थी और क्या इसमें कुछ और लोग भी शामिल हैं। एसएचओ ने कहा कि मामले की गहनता से जांच जारी है। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ कर हत्या से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों का खुलासा किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments