Tuesday, June 16, 2026
Homeदेशफर्रुखाबाद में चाइनीज मांझा बंद कराने को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा...

फर्रुखाबाद में चाइनीज मांझा बंद कराने को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

फर्रुखाबाद। चाइनीज मांझा बंद कराने को लेकर फर्रुखाबाद विकास मंच के जिलाध्यक्ष भईयन मिश्रा के नेतृत्व में मंगलवार को नगर मजिस्ट्रेट संजय बंसल को ज्ञापन साैंपा गया। मौके पर सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय भी उपस्थित रहीं।

मंच के जिलाध्यक्ष मिश्रा ने ज्ञापन देते हुए सिटी मजिस्ट्रेट से कहा कि आए दिन लोग चाइनीज मांझा से कट कर घायल हो रहे हैं। पूर्व में भी कई बार इसको लेकर आवाज उठाई गई एवं आंदोलन किए गए, लेकिन स्थित जस की तस बनी हुई है। इसलिए आवश्यक है कि ऐसी कार्रवाई की जाए,

जिससे चाइनीज मांझा की बिक्री करने वालों के अंदर भय पैदा हो और वे इसे बेचने की हिम्मत ना कर पाए।

ज्ञापन देने के बाद भईयन मिश्रा ने पत्रकाराें से बात में कहा कि उम्मीद है कि प्रशासन कठोर कार्रवाई करेगा और यदि कार्रवाई नहीं हुई तो फिर युद्ध स्तर पर आंदोलन चाइनीज मांझा के विरुद्ध प्रारंभ किया जाएगा।

राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग अध्यक्ष कोमल पांडे ने कहा कि एक हफ्ते के अंदर चाइनीज मांझा बंद न होने पर चौक पर धरना दिया जाएगा।

उन्हाेंने कहा का कि जिले में जब तक चाइनीज मांझा बंद नहीं होगा, तब तक हम लोग चैन से नहीं बैठेंगे।

मौके पर उपस्थित सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय ने आश्वस्त किया की पुलिस इसकी राेकथाम के लिए ऐसी कार्रवाई करेगी जिससे चाइनीज मांझा की बिक्री करने वाला नेटवर्क को खत्म किया जा सके। उन लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व सभासद निशित दुबे, आलोक मिश्रा, ओम निवास पाठक, सनी बाथम, रईस नवाब, लकी शुक्ला, राजा मिश्रा, पंकज राठौर, सागर गुप्ता, शिवेंद्र बाजपेई, प्रशांत मिश्रा, शिवदेव सिंह, कार्तिकेय शुक्ला, आयुष सक्सेना, नीरज दुबे, अफरोज आलम खान, विनय दीक्षित सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments