Wednesday, June 24, 2026
Homeदेशफिलिप्स मेमोरियल मेथोडिस्ट चर्च द्वारा लगाया गया करियर काउंसलिंग शिविर

फिलिप्स मेमोरियल मेथोडिस्ट चर्च द्वारा लगाया गया करियर काउंसलिंग शिविर

मुरादाबाद। मुरादाबाद महानगर में सिविल लाइन पीलीकोठी स्थित फिलिप्स मेमोरियल मेथोडिस्ट चर्च द्वारा रविवार को गिरजाघर में कक्षा 9 से 12 तक के बच्चों कि लिए एक करियर काउंसलिंग शिविर का आयोजन चर्च के मुख्य पादरी बृजेश मैनसेल द्वारा किया गया। शिविर का संचालन कुमारी शेरन संजय और ईवा बैनर द्वारा किया गया।

करियर काउंसलिंग शिविर में सभी चर्चों के बच्चों ने हिस्सा लिया। शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों को सही दिशा में जाने के लिए मार्ग दर्शन करना था ताकि बच्चे सही विषय चुन सकें किस-किस क्षेत्र में उनके लिए संभावना है।

करियर काउंसलिंग शिविर में वक्ता के रूप में विल्सोनिया स्कॉलर होम की प्रधानाचार्या श्वेतांगना संतराम , पारकर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मेजर एस के नेथन, कमांडेंट आईपीएस अमित कुमार ने बच्चों को बहुत ही सरल शब्दों के साथ बताया कि कक्षा 9 से कक्षा 12 की पढ़ाई बहुत महत्वपूर्ण होती है और यही वह समय होता है जहां बच्चा अपने करियर का चुनाव अपने मन में कर लेता है कि उसे किस लाइन में आगे जाना है उसी के आधार पर वह इन कक्षाओं में विषयों का चयन पढ़ाई हेतु करता है।

शिविर का आयोजन गाजियाबाद से पधारे डॉ नितिन पैट्रिक एवं पारुल पैट्रिक के सहयोग से किया गया । इस अवसर पर पादरी अनिल सी लाल, पादरी डेविड जेम्स, पादरी हेमंत प्रसाद उपस्थित रहे। अभिषेक विल्सन, प्रभा कुमारी, रूबी मैसी, शुभम आदि का विशेष सहयोग रहा। पादरी अनिल सी लाल द्वारा अंत में सब के लिए प्रार्थना की गई ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments