Thursday, August 6, 2026
Homeदेशबागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री हनुमानगढ़ी में महंत संत राम दास को...

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री हनुमानगढ़ी में महंत संत राम दास को श्रद्धांजलि देने अयोध्या पहुंचे

अयोध्या। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने राम नगरी अयोध्या में हनुमानगढ़ी में महंत राजू दास के गुरु महंत संत राम दास के निधन पर उनके आश्रम पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए अयोध्या पहुंचें I

एयरपोर्ट पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने श्री राम जन्मूभूमि मंदिर के दान प्रकरण पर कहा कि यह पाप नहीं, महापाप है, भगवान इसका दंड देंगे। एसआईटी जांच और देश की कानून व्यवस्था पर पूरा भरोसा जताते हुए उन्होंने कहा सभी आरोपितों को कानून के तहत दंड मिलेगा। देश की सरकार और जांच एजेंसियों पर पूरा विश्वास है और संतों, महंतों, मठों और मंदिरों के खिलाफ सुनियोजित षड्यंत्र रचा गया है; इसलिए श्रद्धा कम करने की इस साजिश से सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा ​कि इस मामले में आरोपितों को भगवान भी दंड देंगे और कानून भी सजा देगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments