Monday, August 3, 2026
Homeदेशबाबा नीम करोरी की जन्मस्थली होगी आध्यात्मिक पर्यटन के मानचित्र पर मजबूती...

बाबा नीम करोरी की जन्मस्थली होगी आध्यात्मिक पर्यटन के मानचित्र पर मजबूती से स्थापित

फिरोजाबाद, 06 मार्च। बाबा नीम करोरी की जन्मस्थली ग्राम अकबरपुर में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए 222.47 लाख की लागत से भव्य भवन के साथ अन्य निर्माण कार्य हो रहा है। इस भवन का उद्देश्य इस क्षेत्र को आध्यात्मिक पर्यटन के मानचित्र पर मजबूती से स्थापित करना है। आयुक्त आगरा मंडल ने शुक्रवार को कार्यों का निरीक्षण कर निर्देश दिए।
आयुक्त आगरा मंडल नगेंद्र प्रताप ने शुक्रवार को बाबा नीब करौरी बाबा की जन्मस्थली का स्थलीय भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने वहां उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधा हेतु कराई जा रहे हैं कार्यों का निरीक्षण किया। पर्यटन को बढ़ावा देने और भक्तों की सुगमता के लिए यहां पर्यटकों के ठहरने हेतु 222.47 लाख की लागत से भव्य भवन का निर्माण किया जा रहा है। आयुक्त ने यहां पर बन रहे टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर, परिसर के भीतर बनाई जा रही सी.सी. रोड इत्यादि का भी अवलोकन किया। उन्होंने कार्यदाई संस्था को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में उच्च स्तरीय सामग्री का प्रयोग करें। पर्यटकों की सुविधा के लिए बन रहे इस भवन का उद्देश्य क्षेत्र को आध्यात्मिक पर्यटन के मानचित्र पर मजबूती से स्थापित करना है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी।
इसके पश्चात् आयुक्त ने जिलाधिकारी रमेश रंजन के साथ नीम कराेरी बाबा के मंदिर में जाकर दर्शन-पूजन किया। उन्होंने बाबा की प्रतिमा के समक्ष माथा टेक कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी नारायण यादव, अपर जिलाधिकारी विशु राजा आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments