Tuesday, September 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेश'बिग बॉस 20' में आसिफ खान का पारा चढ़ा, मेकर्स पर फूटा...

‘बिग बॉस 20’ में आसिफ खान का पारा चढ़ा, मेकर्स पर फूटा गुस्सा

सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 20’ में अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। हालिया एपिसोड में, बिग बॉस ने इस हफ्ते की नामांकन प्रक्रिया को रद्द कर दिया और सजा के तौर पर सीधे-सीधे आसिफ खान, स्काउट ओपी और रोहैद खान को नॉमिनेट कर दिया। बेघर होने के लिए नामांकित होने पर, ‘पंचायत’ अभिनेता आसिफ का पारा चढ़ गया और उन्होंने शो को “अन्यायपूर्ण” बताते हुए निर्माताओं के खिलाफ कड़ी नाराजगी जाहिर की।

आसिफ ने बिग बॉस को अनुचित बताया

बिग बॉस ने सभी प्रतियोगियों ने को एक वीडियो दिखाया जिसमें आसिफ, यंग डीएसए, रोहैद और स्काउट नामांकन प्रक्रिया पर बातचीत कर रहे थे, जो नियम का उल्लंघन है। चूकि यंग घर के कप्तान हैं, इसलिए उन्हें छोड़कर बाकी तीनों को नामांकित किया गया। हालांकि, आसिफ ने कहा कि बिग बॉस को अन्य प्रतियोगियों की चर्चा वाले वीडियो को भी दिखाने चाहिए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब उनकी आपसी दोस्ती तोड़ने के लिए किया जा रहा है।

आसिफ ने बिग बॉस को अनुचित बताया

आसिफ ने कहा, “मुझे लग रहा है कि खेल ही अन्यायपूर्ण है। क्या आप उन्हें यहां सिर्फ जिताने के लिए लाए हैं? अगर ऐसा है तो हमें पहले बताना चाहिए था। यह ठीक होता अगर बिग बॉस ने बस यह घोषणा कर दी होती कि इन चारों प्रतियोगियों ने नामांकन पर चर्चा की है और मैं उन्हें बेदखली के लिए नामांकित कर रहा हूं।” उन्होंने कहा कि अगर बिग बॉस के खिलाफ लड़ना पड़ा, तो वह पीछे नहीं हटेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments