Tuesday, June 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबिजनाैर में मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को दिया आवंटन पत्र,...

बिजनाैर में मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को दिया आवंटन पत्र, चेक, मकान की चाबी व सम्मान

  • मुख्यमंत्री ने कॉमन सर्विस सेंटर एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित विदुर प्रेरणा कैफे का भी किया उद्घाटन

बिजनौर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साेमवार काे बिजनाैर में आयाेजित समाराेह में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को आवंटन पत्र, चेक, मकान की चाबी व सम्मान पत्र प्रदान किया। सीएम योगी ने कॉमन सर्विस सेंटर एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित विदुर प्रेरणा कैफे का भी उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री के हाथों से पांच विस्थापित व पांच भूतपूर्व सैनिकों के परिवारों को मिला भूमिधरी अधिकार पत्र

मुख्यमंत्री योगी के हाथों पांच विस्थापित व पांच भूतपूर्व सैनिकों के परिवारों को भूमिधरी अधिकार पत्र मिला। मुख्यमंत्री के हाथों पाकिस्तान से विस्थापित मोहन सिंह, मुख्तियार सिंह, अमरीक सिंह, मिल्खा सिंह, लखविंदर कौर को अधिकार पत्र मिला। भूतपूर्व सैनिक अनुपम कुमार, चांदी देवी के पुत्र जयदीप, जगमोहन सिंह, जयकृत सिंह, सुरेश कुमार को भूमि पर मालिकाना हक प्रदान किया।

मुख्यमंत्री योगी ने इस मौके पर कई लाभार्थियों को केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया गया। इनमें सिद्धांत त्यागी- एकीकृत बागवानी योजना- 24 लाख अनुदान राशि का चेक, निर्मला देवी- स्वयं सहायता समूह बैंक लिंकेज- 184 करोड़ का चेक, ज्योति- पीएम जनमन योजना- 2 लाख रुपये अनुदान राशि व चाबी, पुष्पा प्रजापति- मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान- 5 लाख, हरीश कुमार- मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान- 5 लाख, शहाना – मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)-चाबी, संदीप कुमार- 4 लाख रुपये का अनुदान, शबनम- प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि- 50 हजार का चेक, हाईस्कूल में जनपद में सर्वाधिक अंक पाने वाली सृष्टि चौहान काे 21 हजार, टैबलेट व मेडल और प्रवेश कुमार- नंद बाबा दुग्ध मिशन- 21.87 लाख का ऋण के स्वीकृति पत्र का चेक प्रदान किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments