Thursday, June 18, 2026
Homeदेशबीएचयू में इण्टरमीडिएट उत्तीर्ण छात्र पार्ट-टाइम डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में 17 जून से...

बीएचयू में इण्टरमीडिएट उत्तीर्ण छात्र पार्ट-टाइम डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में 17 जून से करें आवेदन

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में स्थित काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में कला संकाय के अन्तर्गत संचालित होने वाले पार्ट-टाइम डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन 17 जून तक आमंत्रित किए गए हैं।

इण्टरमीडिएट पास करने वाले छात्र इसमें प्रवेश ले सकते हैं। प्रवेश इंटरमीडिएट के अंकों पर आधारित मेरिट से किया जायेगा। पार्ट टाइम डिप्लोमा इन ऑफिस मैनेजमेंट तथा पार्ट-टाइम डिप्लोमा इन टूरिज्म मैनेजमेंट नामक दोनों पाठ्यक्रम दो वर्षीय अवधि के हैं। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के साथ छात्र अन्य रेगुलर पाठ्यक्रमों में भी विश्वविद्यालय में प्रवेश ले सकते हैं। शनिवार को यह जानकारी विश्वविद्यालय के जनसम्पर्क कार्यालय ने दी। बताया गया कि प्रवेश सम्बन्धित अन्य सभी विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर उपलब्ध है। विश्वविद्यालय के साइट पर बुलेटिन जारी कर दी गई है जिसमें प्रवेश प्रक्रिया, प्रवेश शुल्क आदि सभी विवरण उपलब्ध है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments