Tuesday, October 13, 2026
Homeदेशबुदबुद में नाका चेकिंग के दौरान कार से 10 लाख नकद बरामद,...

बुदबुद में नाका चेकिंग के दौरान कार से 10 लाख नकद बरामद, कई हिरासत में

आसनसोल। आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमीशनरेट अंतर्गत बुदबुद थाना क्षेत्र में मंगलवार रात नाका चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कार से भारी मात्रा में नगद बरामद किया गया। मौके पर ही नकदी की गिनती शुरू की गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, लगभग 10 लाख रुपये जब्त किए गए हैं। गाड़ी में सवार आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।

बताया गया है कि इस कार्रवाई के दौरान बुदबुद थाना की पुलिस के साथ केंद्रीय सुरक्षा बल (सीएपीएफ) के जवान भी मौके पर तैनात थे।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू है, जिसके मद्देनजर पुलिस द्वारा लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद नकदी का स्रोत क्या है और इसे कहां ले जाया जा रहा था। पुलिस ने साफ किया है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments