Wednesday, June 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल , अवैध असलहे बरामद

बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल , अवैध असलहे बरामद

बुलंदशहर । उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर में सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के गुलावठी अंडरपास पर देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने बिना देरी किये जवाबी फायरिंग की और इस घटना में दो बदमाश यश व गगन पुलिस की गोली लगने से घायल हाे गये। घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है । मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाशों के पास से अवैध पिस्टल, अवैध तमंचा, कारतूस व घटना में इस्तेमाल की गई बिना नम्बर की बाइक बरामद की है।

क्षेत्राधिकारी नगर प्रखर पाण्डेय ने बताया कि सिकंदराबाद थाना क्षेत्र में हुई बीती 6 अप्रैल को कैप्टन होटल के बाहर दो लोगों को गोली मारने की घटना में फरार चल रहे बदमाशों के साथ थाना सिकन्द्राबाद पुलिस व स्वाट टीम की मुठभेड़ हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments