Thursday, June 18, 2026
Homeदेशबेडकर नगर में चार बच्चों और महिला की हत्या करने वाला आरोपित...

बेडकर नगर में चार बच्चों और महिला की हत्या करने वाला आरोपित मुठभेड़ में मारा गया

अंबेडकर नगर। उत्तर प्रदेश में अंबेडकर नगर जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र में एक महिला और उसके चार बच्चों की हत्या के मामले में फरार एक आरोपित को पुलिस ने सोमवार सुबह मुठभेड़ में मार गिराया ।

एसपी प्राची सिंह ने पत्रकारों को बताया कि अकबरपुर थाना क्षेत्र स्थित मुरादाबाद मोहल्ले में चार बच्चे सफीक, सउफ, उमर और बेटी बयान बानो उर्फ सादिया और उनकी मां गासिया खातून की हत्या के मामले में फरार चल रहा आरोपित आमिर की आज सुबह अफजलपुर के सुरारी के पास पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के दो सिपाही घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एसपी ने बताया कि महिला का पति नियाज़ सऊदी में रहता है। वहां पर उसने किसी अन्य महिला से शादी कर ली, जबकि गासिया बच्चों के साथ गांव में रह रही थी। आमिर भी अकबरपुर का रहने वाला हैं और वह संपति की लालच में महिला से शादी का दबाव बना रहा था। जब वो नहीं मानी तो उसकी और उसके बच्चों की हत्या कर दी। ये बात जांच में सामने आई है।

हालांकि शुरुआती जांच में यह माना जा रहा था कि महिला ने ही अपने चार बच्चों की हत्या की और फरार हो गई। मगर अगले दिन महिला का शव भी नाले में पड़ा मिला था। इसके बाद पुलिस ने सभी एंगल पर जांच शुरू की तो आमिर का नाम प्रकाश में आया। पुलिस की टीम उसकी तलाश में थी, तभी पता चला कि आज वह मोटर साइकिल से कही जा रहा हैं। पुलिस की कार्रवाई में वह मारा गया हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments