Friday, August 14, 2026
Homeदेशबेतवा नदी में निमार्णाधीन पुल गिरने से पहले लाइव वीडियो आया सामने

बेतवा नदी में निमार्णाधीन पुल गिरने से पहले लाइव वीडियो आया सामने

सामने मौत देख चीखता रहा मजदूर

हमीरपुर! उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में बेतवा नदी में बनाये जा रहे पुल हादसे के दो दिन बाद एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देख लोग कॉप उठे है! चक्रवाती तूफान के बीच पुल गिरने से पहले एक मजदूर ख़ौफ़नाक मंजर का वीडियो बनाकर मदद के लिए चीखता चिल्लाता रहा!

बता दे कि हमीरपुर जिले के कुरारा, ललपुरा के बीच बेतवा नदी में पिछले तीन सालों से एक पुल का निर्माण कराया जा रहा है! 92 करोड़ के फंड से पुल के निर्माण में भारी लापरवाही बरती गई है! बीते गुरुवार की आधी रात के बाद आए तेज तूफान में पुल की एक कोठी और स्लैब गिर गई थी जिससे 6 मजदूर मारे गए थे! हादसे में तीन मजदूर बच गए थे! हादसे के तीसरे दिन इसी हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे हादसे में जान गंवाने वाले मजदूर कुलदीप ने हादसे से कुछ मिनट पहले वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था! वीडियो में वह खौफनाक मंजर देख बुरी तरह से चीख रहा है, बाद में वह हादसे का शिकार हो जाता है! ये वीडियो सोशल मीडिया में देख लोग कॉप उठे है! उल्लेखनीय है कि हादसे में लापरवाही बरतने पर पुल बनाने वाली कम्पनी के मालिक समेत दो लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। वही सेतुः निगम के सहायक अभियंता को सस्पेंड किया जा चुका है! हादसे की उच्चस्तरीय जाँच भी जारी है!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments