Wednesday, October 14, 2026
Homeदेशबेफिक्र होकर देश सेवा करें सैनिक, आपके परिवार की सुरक्षा व सम्मान...

बेफिक्र होकर देश सेवा करें सैनिक, आपके परिवार की सुरक्षा व सम्मान सरकार के जिम्मे: मुख्यमंत्री योगी

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘जनता दर्शन’ में आए सैनिकों को किया आश्वस्त

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आप बेफिक्र होकर देश सेवा कीजिए। आपके परिवार समेत प्रदेश की 25 करोड़ जनता की सेवा, सहूलियत, सुरक्षा और सम्मान सरकार के जिम्मे हैं। सरकार इसे लेकर पहले दिन से गंभीर है।

मुख्यमंत्री योगी सोमवार को अपने आवास पर ‘जनता दर्शन’ में कई जनपदों से आए सैनिकों काे संबाेधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने सैनिकों की समस्याएं सुनीं और उन्हें आश्वस्त किया कि निश्चिंत होकर घर जाइए। सरकार हर समस्या का उचित निराकरण कराएगी। ‘जनता दर्शन’ में विभिन्न जनपदों से पुलिस, जमीनी विवाद, आर्थिक सहायता व स्थानांतरण आदि से जुड़े मामले भी आए। मुख्यमंत्री ने एक-एक कर सबकी समस्याओं को सुना, प्रार्थना पत्र लेकर अधिकारियों को समय सीमा के अंदर उनके उचित निस्तारण का निर्देश दिया। इनमें से कुछ मामले जमीनी विवादों के भी थे। योगी ने इनके प्रार्थना पत्र लिए और स्थानीय जिला-प्रशासन व पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि देश की सीमा व आंतरिक सुरक्षा में तैनात जवानों से संपर्क करें। उनकी समस्याओं का हर हाल में समयसीमा के अंदर उचित निराकरण कराएं और पीड़ित परिवार को संतुष्ट करें।

मुख्यमंत्री योगी ने पीड़ितों के प्रार्थना पत्र लेते हुए कहा कि जमीनी विवाद में सभी पक्षों को सुनकर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। इलाज के लिए आर्थिक सहायता के मामले पर मुख्यमंत्री ने मरीज के परिजनों से कहा कि आर्थिक सहायता के लिए आवेदन करते हुए अस्पताल से एस्टिमेट बनवा लीजिए। सरकार हर तबके की मदद के लिए तत्पर है। आप मरीज की देखभाल कीजिए, इलाज की चिंता सरकार पर छोड़ दीजिए, सरकार पूरी मदद करेगी। धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments