Tuesday, September 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशब्रिक्स शिखर सम्मेलन का शानदार आगाज, शी जिनपिंग दिल्ली के लिए रवाना,...

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का शानदार आगाज, शी जिनपिंग दिल्ली के लिए रवाना, राजधानी में सुरक्षा चाक चौबंद

नई दिल्ली। नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आगाज हो गया है। भारत की अध्यक्षता में हो रहे दो दिवसीय शिखर सम्मेलन के सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए बीजिंग से रवाना हो गए हैं। वहीं, बेलारूस गणराज्य के विदेश मंत्री मैक्सिम रिज़ेंकोव इस शिखर सम्मेलन 2026 के लिए शनिवार को भारत पहुंचे।
भारत की मेजबानी में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 की सुरक्षा के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए सुरक्षा को सख्त किया गया है। ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली एयरपोर्ट रोड को तिरंगे की रोशनी में जगमग किया गया है। इस ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में में दुनियाभर के 21 देशों के नेताओं का नई दिल्ली के भारत मंडपम में जुटने का सिलसिला जारी है।
चीन के ग्लोबल टाइम्स ने जारी एक ट्वीट में कहा, “शिन्हुआ के अनुसार चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए बीजिंग से रवाना हो गए। उन्हें भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आमंत्रित किया है। 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 12 और 13 सितंबर, 2026 से नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हो रहा है, जिसके मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा के अभूतपूर्व और कड़े इंतजाम किए गए हैं।
18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में ब्रिक्स के सदस्य और सहयोगी देशों के नेताओं के साथ-साथ आउटरीच के लिए आमंत्रित नेता भी शामिल होंगे। इस साल के शिखर सम्मेलन की थीम है “सुदृढ़शीलता, नवाचार, सहयोग और सतत विकास के लिए निर्माण” भारत ब्रिक्स का संस्थापक सदस्य है और इससे पहले 2012, 2016 और 2021 में इसकी अध्यक्षता कर चुका है।
राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में सुरक्षा के मद्देनजर लगभग 15,000 दिल्ली पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक बलों की 200 कंपनियां (कुल 30 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी) तैनात किए गए हैं।
भारत मंडपम और उसके आस-पास के इलाकों में चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए चेहरे की पहचान और ऑटोमैटिक नंबर प्लेट  पहचान प्रणाली करने वाले 500 से भी अधिक हाई-रिजॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
वीवीआईपी रूटों, एयरपोर्ट और होटलों की सुरक्षा करने के लिए एनएसजी (राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड) कमांडो, एंटी-ड्रोन सिस्टम, स्नाइपर और एंटी-सबोटाज टीमों को तैनात किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments