Monday, August 10, 2026
Homeदेशब्लैकमेलिंग से परेशान हो महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर दी थी...

ब्लैकमेलिंग से परेशान हो महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर दी थी जान ,दो पर केस दर्ज

महोबा। यूपी के महोबा जनपद में ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां साथी श्रमिक ने महिला को अपने प्रेम जाल में फंसा उसके साथ कई बार अवैध संबंध बनाए और अश्लील वीडियो और फोटो बना ठेकेदार के साथ मिल उसे ब्लैकमेल करने लगा। महिला ने जब विरोध किया तो फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम में शेयर कर दिए। साथ ही बेटे के वाट्सएप पर भी इन्हें भेज दिया। जिससे आहत होकर महिला ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने दो आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

जनपद के कबरई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि उसकी 40 वर्षीय पत्नी महोबा में चल रहे निर्माण कार्य में ठेकेदार बच्चू कुशवाहा निवासी छानीकला कबरई के साथ मजदूरी करती रही। इसी दौरान साथ में काम कर रहे कल्याण प्रजापति का पत्नी से प्रेम प्रसंग चलने लगा ।

उसने कई बार पत्नी के साथ अवैध संबंध बनाए। जिसका फोटो व वीडियो भी उसने बना लिया। और इसके साथ ही तीन माह किए गए काम की मजदूरी भी नहीं दी।कल्याण व ठेकेदार दोनों मिलकर उसकी पत्नी को लगातार ब्लैकमेल करने लगे और जबरन काम में बुलाने लगे।

बताया कि पत्नी ने काम करने से इंकार कर दिया तो 16 मार्च को इन लोगों ने अश्लील फोटो व वीडियो इंस्टाग्राम में शेयर कर दिए। इतने पर भी मन नहीं भरा तो अश्लील फोटो वीडियो उसके पुत्र के वाट्सएप नंबर पर भेज दिए। जिससे पत्नी ने इन लोगों की हरकतों से तंग आकर 17 मार्च की सुबह बरीपुरा रेलवे स्टेशन के आउटर में ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।

पति के अनुसार मानसिक रूप से परेशान होने के कारण से वह पुलिस में देरी से सूचना दे पाया है। बुधवार को प्रभारी निरीक्षक मनीष पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो आरोपितों कल्याण प्रजापति और ठेकेदार बच्चू कुशवाहा पर मुकदमा दर्ज किया गया है,आगे की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments